लखीसराय, मई 19 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनपुरा पंचायत के धनौरी और रामपुर गांव में भूमि विवाद उत्पन्न होने की सूचना ग्रामीणों ने दी है। धनौरी गांव के चंद्रशेखर रजक ने मकान निर्माण करने के संबंध में कुछ लोगों के द्वारा परेशान करने की शिकायत की है। इसी प्रकार से रामपुर गांव की महिला सीमा देवी के द्वारा भी कुछ लोगों के द्वारा खेती करने में बाधा पहुंचाने की शिकायत की है। पुलिस के द्वारा इन आवेदन पत्रों की जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...