कौशाम्बी, मार्च 14 -- एयरपोर्ट थाने के कादिलपुर गांव में मकान निर्माण को लेकर विवाद के दौरान पुलिस पर एक परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने आरोपों को निराधार बताते हुए परिवार पर ही पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की और हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कादिलपुर गांव निवासी सत्यम कुमार पुत्र सुग्रीव का आरोप है कि प्रयागराज-कौशांबी तपोस्थली फोरलेन मार्ग के चौड़ीकरण में उनका पुराना घर टूट गया था। मुआवजे की राशि मिलने के बाद वह 18 फरवरी को पिता, भाई वनराज और मां सोनी देवी के साथ नया मकान बनवा रहे थे। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे एक कार और दूसरी गाड़ी से कुछ लोगों के...