प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के धरौली मधुपुर वार्ड में आवास निर्माण को लेकर रविवार को दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजकर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के धरौली मधुपुर वार्ड निवासी रामसजीवन यादव की पत्नी संगीता को नगर पंचायत की ओर से आवास स्वीकृत हुआ है। उसका निर्माण कार्य कई दिन से चल रहा था। रविवार को शटरिंग का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के रामलाल, रामप्रसाद, विजय कुमार, ओमप्रकाश और अन्य लोग मौके पर पहुंचकर निर्माण रोकने लगे। काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया। इसे लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष की संगीता यादव, उसका बेटा अभय यादव, भतीजी ललिता और देवरानी...