कन्नौज, जून 4 -- सौरिख। सड़क किनारे गांव में मकान का निर्माण करा रही दलित महिला को गांव के दबंगों ने दबोच लिया। अभद्रता करते हुए मारपीट की महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। कार्यवाही न होने पर पुलिस अधीक्षक, महिला आयोग और पुलिस महानिदेशक से मामले की शिकायत की है। सौरिख थाना क्षेत्र के नगला समदपुर राजापुर निवासी दलित महिला सड़क किनारे अपने बैनामा शुदा जमीन पर 25 मई को मकान का निर्माण करा रही थी। गांव के ही दबंगों ने अपने दो साथियों के साथ पहुंचे और मकान बनाने का विरोध किया। महिला के विरोध करने पर दबंगों ने उसे दबोच लिया और छेड़छाड़ करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में महिला को पीटा, चार नामजद महिला ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। कार्यवाही न होने पर 2 जून को पुलिस अधीक्षक, राज्य महिला आयोग ...