कानपुर, मई 15 -- कानपुर। गोविंद नगर में मकान निर्माण के नाम पर 5.15 लाख रुपये हड़पने में तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गोविंदनगर डी ब्लॉक निवासी आशुतोष शर्मा की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार मकान के निर्माण और नवीनीकरण के लिए 13.5 लाख रुपये में कवच ग्रुप के आशीष चौहान को ठेका दिया था। आरोप है कि, आशीष ने दर्शनपुरवा निवासी अनूप गुप्ता को काम के लिए उनके घर भेजा था। आशीष, अनूप व उनके साथी संदीप शर्मा ने उनसे व उनके भाइयों से 18.65 लाख रुपये ले लिए, जो कि ठेके की तय रकम से अधिक थी। यह भी पढ़ें- मधुपुर: कमला आश्रम की जमीन पर चहारदीवारी निर्माण के दौरान मारपीट इसके बावजूद इन लोगों ने काम पूरा नहीं किया। रकम वापस मांगने पर आरोपितों ने धमकी दी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की ज...