हमीरपुर, जून 17 -- राठ। मकान निर्माण के नाम पर एक लाख रुपए एडवांस लेने और फिर काम न करने वाले ने अपने पुत्र के साथ मिलकर प्लाट मालिक को जमकर पीटा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के बहर गांव निवासी बृजकिशोर राजपूत ने बताया कि गांव के ही राजमिस्त्री जागेश्वर अहिरवार को भवन निर्माण के लिए एडवांस में एक लाख रुपए दिए थे। जागेश्वर न तो भवन निर्माण कार्य कर रहे और न ही रुपए वापस किए। आरोप लगाया कि मंगलवार शाम को जब उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो राजमिस्त्री ने अपने दो बेटे के साथ मिलकर डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- पिता व दो पुत्रों को मारपीट कर किया घायल जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। बताया कि आरोपियों ने एक माह पहले भी तालाब किनारे अकेला पाकर मारपीट कर घायल कर दिया था। ज...