मऊ, जनवरी 30 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के बोझी में मकान निर्माण के दौरान लाठी डंडे से लैश होकर पहुंचे दबंगों ने मकान का निर्माण कार्य करा रहे युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 19 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है। बोझी निवासी विनोद गुप्ता बोझी में ही अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं। गुरुवार की शाम अमिला के अकटहवा निवासी हरिहर यादव अपने 18 साथियों के साथ लाठी डंडे से लैश होकर वहां पहुंच गया और इसका विरोध करने लगा। कारण पूछने पर सभी ने मिलकर विनोद गुप्ता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। पिड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हरिहर यादव व उसके 18 साथियों सहित 19 लोगों पर विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया है।

हिंदी हिन...