मकान-दुकान और प्लॉट खरीदना होगा महंगा, इस जिले में 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं सर्किल रेट
रामपुर, सितम्बर 10 -- Rampur News: अगर आप भी रामपुर जिले की पॉश कॉलोनियों में मकान, जमीन या प्लॉट लेने की सोच रहे हैं तो जल्दी कीजिए। आने वाले दिनों में यहां मकान-दुकान या फिर प्लॉट खरीदना और महंगा होने जा रहा है। जी हां, सर्किल रेट में करीब 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने की तैयारी है। हालांकि, जिलेभर से प्राप्त सर्वे रिपोर्ट और फिर आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही नए सर्किल रेट लागू किए जाएंगे। अभी तक जो सर्वे हो पाया है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सिविल लाइंस समेत शहर के पॉश इलाकों में 20 फीसदी तक रेट बढ़ सकते हैं। रामपुर में जल्द ही नया सर्किल रेट लागू करने की तैयारी है। शहरी क्षेत्र की बात करें तो पॉश कॉलोनियों के रेट अधिक बढ़ने की संभावना है। मालूम हो कि रामपुर में पहले से ही जमीनों के भाव आसपास के जनपदों के मुकाबले काफी हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.