गुमला, मार्च 30 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के पुग्गु बड़का टोली निवासी तारामनी ने ठगी का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि पुग्गु खोपा टोली की रोशनी टोप्पो ने मकान दिलाने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि राशि लेने के बाद न तो मकान दिलाया गया और न ही पैसे वापस किए जा रहे हैं। पीड़िता ने कई बार पैसा लौटाने का आग्रह किया,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...