शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- यूपी के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मकान तोड़ने पर प्रशासन के सामने बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने फांसी लगा ली। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को बचा लिया, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट भी अस्पताल पहुंचे। शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के मगटोरा गांव के मजरेता में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशासन की टीम चकरोड में मकान होने की बात कहकर जेसीबी लेकर उसे तोड़ने पहुंची। कार्रवाई के दौरान विरोध में बाप-बेटे समेत तीन लोगों ने घर के पास ही पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर ली। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत दो लोगों को उतारकर बचा लिया, जबकि तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यह भ...