फतेहपुर, मार्च 8 -- चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में एक महिला के पैतृक मकान को जेसीबी से गिराने और गृहस्थी का सामान लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद मामला दर्ज किया है। बता दें कि रेवाड़ी खुर्द निवासी शशी देवी बताया कि उनके पति भारतीय थल सेना में हवलदार पद पर थे। वर्तमान में वह बच्चों की पढ़ाई के कारण कानपुर में रहती हैं। गांव में उनका पैतृक दो मंजिला पक्का मकान है, जिसमें ताला लगा हुआ था। 25 फरवरी दोपहर करीब एक बजे पड़ोसी गांव के विजय करन सिंह अपने चचेरे भाई करन सिंह सिंह तथा करन सिंह के दो पुत्रों के साथ लाइसेंसी राइफल व रिवॉल्वर लेकर जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे और मकान को गिरा दिया। आरोपित मकान में रखा करीब पांच लाख रुपये का गृहस्थी का सामान ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर ले गए और गांव वालों को जान ...