गंगापार, मई 25 -- सहसों विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जगदेवपुर बरेठी में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत विवेक कुमार सिंह को जनगणना कार्य के लिए बतौर प्रगणक मनसी बुजुर्ग गांव में लगाया है। विवेक कुमार सिंह ने रविवार को ही अपने एचएलबी संख्या 0829 का संपूर्ण कार्य डेटा फीडिंग कर पूरा कर दिया। प्रथम चरण में मकान गणना का कार्य 22 मई से 21 जून तक किया जाना है। जिसको विवेक सिंह ने तीन दिन में ही पूरा करते हुए 24 तारीख को अपना कार्य समाप्त कर दिया। तीन दिन में ही कार्य पूर्ण करने के लिए फूलपुर तहसील में प्रथम स्थान व पूरे जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। एसआईआर कार्य में भी समय से पहले अपना कार्य पूर्ण करने के लिए यह जनपद स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं। उनकी इस बेहतरीन सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने सोमवार को थानापुर स्...