मेरठ, मई 20 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के डिग्गी इलाके में बैनामे के बाद मकान खाली कराने को लेकर ममेरे भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि युवक पर हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। औरंग शाहपुर डिग्गी निवासी शमा पत्नी जावेद की ओर से मेडिकल थाने में तहरीर दी गई है। बताया कि करीब तीन माह पहले उनके पति जावेद ने अपने सगे मामा करम खां से मकान खरीदकर बैनामा कराया था। जावेद लगातार मकान खाली करने के लिए कह रहे थे, लेकिन करम खां के बेटे सागर और कैफ मकान खाली नहीं कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात सागर और कैफ उनके घर के बाहर पहुंचे और मकान खाली कराने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

घटना का विवरण आरोप है कि दोनों भाइयों ने जावेद ...