मकान खाली कराने को लेकर कहासुनी, भीड़
भदोही, जून 6 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के जीटी रोड निवासी नियामतुल्ला ने एग्रीमेंट समाप्त होने के बावजूद कमरा ना खाली करने का आरोप लगाया। मामले को लेकर शुक्रवार को हंगामा हुआ। मकान मालिक नियामतुल्ला का आरोप है कि उन्होंने कई साल पहले नगर के एक व्यापारी को कमरा किराए पर दिया था, जहां साइकिल की दुकान चल रही थी। दोनों पक्षों के बीच हुए एग्रीमेंट की अवधि काफी पहले खत्म हो चुकी थी। इसके बावजूद दुकान खाली नहीं की जा रही थी। कई बार अनुरोध पर अभद्र व्यवहार और धमकी मिली। मामले में डीएम से शिकायत भी किया है। शुक्रवार को लेखपाल की मौजूदगी में मकान मालिक पक्ष ने दुकान खाली कराने को कहा। आरोप है कि दुकान खाली न करने पर सामान बाहर निकालकर मकान खाली करा लिया गया। दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अडिग हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.