शैलेंद्र श्रीवास्तव, अप्रैल 4 -- यूपी के शहरों में होटल की तरह मकान और फ्लैट बनाकर किराए पर देने वालों को बढ़ावा देने की तैयारी है। ऐसे मकानों से व्यावसायिक के स्थान पर आवासीय शुल्क लेने का भी सुझाव दिया गया है। इससे घरेलू होटल चलाने के क्षेत्र में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। नीति आयोग ने राज्यों को कई जरूरी सुझाव भेजे हैं। इसमें घरेलू होटल व्यवसाय को बढ़ावा देने की बात कही गई है। नीति आयोग ने तर्क दिया है कि कुछ निजी कंपनियां छोटे से लेकर बढ़े शहरों में कम कीमत पर लोगों की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। इसीलिए इसे बढ़ावा देने की दिशा में राज्यों द्वारा काम किया जाए। छोटे-छोटे फ्लैट और मकान बनाकर उसे महीने के स्थान पर रोज के किराए पर देने वालों को प्रोत्साहित किया जाए। उन्हें इसके लिए नीतियों में संशोधन करते हुए राहत भी दी जाए। यह भी पढ़ें- ...