हरिद्वार, जनवरी 29 -- ज्वालापुर क्षेत्र में मकान के सौदे के बाद बकाया रकम मांगने पर महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने ताला तोड़कर मकान पर कब्जे का प्रयास भी किया। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता नूर सबा पत्नी मोहम्मद राकिब निवासी गायत्री विहार सराय ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त 2025 को उसने गायत्री विहार कॉलोनी में कल्लू पुत्र गफूर निवासी मोहल्ला पांवधोई ज्वालापुर के साथ 12 लाख रुपये में मकान का सौदा किया था। एग्रीमेंट के समय कल्लू ने सात लाख रुपये दिए थे, जबकि शेष पांच लाख रुपये की रकम इसी साल पांच जनवरी को बैनामा करते समय दी जानी थी। आरोप है कि कल्लू ने बकाया रकम नहीं दी। जब 10 जनवरी 2026 को पीड़िता ने शेष रुपये मांगे तो कल्लू, उसका भाई युसुफ पुत्र गफूर और दो महिलाएं उसक...