मकान के मलबे में दबे युवक की इलाज के दौरान मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 8 -- शिकोहाबाद। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव परिहारमऊ में गुरुवार को भारी बरसात के चलते एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के दंपति सहित उनके बच्चे दबकर घायल हो गए। मकान के मलवे में दबकर गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां हालत में सुधार न होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया। उसकी इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार करा दिया। बताते चलें कि विगत कई दिनों से हो रही तेज बरसात के चलते परिहारमऊ थाना नगला खंगर निवासी हरिओम पुत्र रामबहादुर अपनी पत्नी, बच्चों के साथ घर पर मौजूद था। गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे उसके घर की मिट्टी की छत भरभराकर गिर पड़ी। जिससे हरिओम की पत्नी सहित पूरा परिवार मलवे में दब गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.