मिर्जापुर, जुलाई 16 -- मिर्जापुर, संवाददाता जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में गुरुवार भोर दर्दनाक हादसा हो गया। टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक ने मकान के बाहर सो रहे पांच लोगों को रौंदते हुए मकान में घुस गया। हादसे में मां-बेटे और बहू की मौत हो गई। जबकि नातिन समेत दो लोग जख्मी हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। उसी दौरान एक पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार करने पर चक्काजाम कर रहे लोग भड़क उठे और पथराव कर पुलिस के वाहन में तोड़फोड़ कर दी।मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने लाठीचार्ज कर भीड़ पर नियंत्रण पाया। पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहरौरा के कुदारन गांव निवासी 42 वर्षीय राजाराम राजभर गर्मी के कारण अपने घर के बाहर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चारपाई पर सोए थे। भोर लगभग तीन बजे वाराणसी से सोनभद...