शाहजहांपुर, जून 14 -- खुटार। जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा मैलानी के मोहल्ला रामलीला वार्ड नंबर पांच निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह विद्युत स्मार्ट मीटर का कार्य करता है और इस समय खुटार के नौगवां कोट में सीतापुर आई केयर के पास किराये के मकान में रह रहा है। शनिवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे मकान के बाहर बाइक खड़ी करके वह खाना खाने चला गया था। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपड़ोस व इधर-उधर तलाश करने पर कुछ भी पता नहीं चल पाया। पीड़ित अभिषेक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामदगी की मांग की है। यह भी पढ़ें- मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...