पीलीभीत, मार्च 23 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी गीता देवी ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके जेठ रामेश्वर को उसके ससुर स्वर्गीय गंगाराम ने उसकी शादी से पहले शारदा अस्पताल के सामने जगह दिलवाई थी। उसकी शादी को 28 साल बीत गए। तब से वह नौगवां पकड़िया स्थित घर में अपने छह बच्चों के साथ रह रही है। 22 मार्च को उसके पति रिश्तेदारी में गए हुए थे। वह बच्चों को घर पर छोड़कर पड़ोस के घर पर बैठी थी। शाम साढ़े चार बजे उसका जेठ रामेश्वर अपने पुत्र विजय व पुत्रवधु लक्ष्मी के साथ जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने मकान में अपना हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। उसकी पु़त्री कल्पना ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर जब वह अपने घर पहुंची तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले ग...