मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव करना वाला खालसा में गुरुवार की सुबह मकान के पिलर के निर्माण को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया और देखते ही देखते जमकर लाठी और धारदार हथियार चलने लगे। संघर्ष में महिलाओं सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। करना वाला खालसा में याकूब के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। याकूब के मकान के पिलर को पीछे हटवाने के लिए कुछ ग्रामीणों ने कहा कि सड़क चौड़ी होनी चाहिए, इसलिए पिलर पीछे कर लिया जाए। याकूब यह सुनकर घर के भीतर चले गए लेकिन पड़ोसियों के दो गुटों में नोकझोंक और गाली-गलौज के बाद लाठी- डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। इस विवाद में समीर 25 पुत्र शाहिद हुसैन, फिरोज 28 पुत्र मूसावर हुसैन, मुनव्वार 45 वर्ष पुत्र नवाब अली, जाफरान 45 पत्नी अनवर हुसैन, जुम्मा 65 पुत्र छोटे शाह, आफताब हुसैन 25 पुत्र छोटे शाह आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.