नोएडा, मार्च 31 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कस्बे में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराए को लेकर हुए विवाद में मारपीट की गई है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अमित ने पुलिस को बताया कि कस्बे के मगरौली रोड पर उसका भाई ललित एक मकान में किराए पर रहता है। आरोप है कि सोमवार की शाम निशांत और भूपेश मकान पर पहुंचे और ललित से किराया मांगने लगे। इसी दौरान इनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि निशांत व भूपेश गाली गलौज करने का लगे। ललित ने विरोध किया तो आरोपियों ने फोन कर अपने दो अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर ललित के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.