मिर्जापुर, जुलाई 4 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के पतेर गांव में बीती रात मकान के ऊपर से गुजरे बिजली के तार में प्रवाहित करंट से युवक की मौत हो गई। छत पर सोया युवक लघुशंका के लिए उठा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से युवक की मौतयुवक की पहचान क्षेत्र के पतेर गांव निवासी 18 वर्षीय रामबालक पुत्र स्व. गणेश गुरुवार की रात भोजन करने के बाद अपने ममेरे भाई गोलू के साथ छत पर सोया था। रात लगभग साढ़े दस बजे रामबालक लघुशंका करने के लिए उठा। उसी दौरान मकान के ऊपर से गुजरे बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार सुनकर सोए ममेरे भाई की नींद खुली तो उसने बचाने का प्रयास किया, लेकिन करंट का झटका लगने से दूर जा गिरा। तब तक घर के अन्य सदस्य पहुंच गए। यह भी पढ़ें- B...