मकान के ऊपर क्षतिग्रस्त हो रहा हाईटेंशन लाइन का खंभा
बदायूं, जून 22 -- क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी नगर पंचायत में हाईटेंशन लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से हादसे का भय बना हुआ है। यहां आसपास के लोगों ने कई बार विद्युत निगम के स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मकान मालिक का आरोप है कि खंभा दूसरे स्थान पर लगाए जाने की बात पर विद्युतकर्मी उनसे खर्चे की मांग कर रहे हैं। मुड़िया धुरेकी में मुख्य हाईवे पर आसिफ़ ख़ान का मकान है। पिछले दिनों आई तेज आंधी के कारण हाईटेंशन लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त होकर उनके मकान पर आकर टिक गया। इस वजह से वहां हर वक्त हादसे का भय बना हुआ है। इसको लेकर आसिफ ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि इस खंभा की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद भी उस खंभे को वहां से नहीं हटाया गया। आसिफ का आरोप है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.