हमीरपुर, फरवरी 25 -- मौदहा, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नारायच गांव में मंगलवार देर रात निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मां-बेटे समेत पांच लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। नारायच गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र प्रभू दयाल के घर में भवन निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार देर रात अचानक दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में प्रमोद की बहन, 42 वर्षीय राजेश वर्मा, उसका 12 वर्षीय पुत्र शिवम उर्फ गोलू, 20 वर्षीय पड़ोसी अरुण कुमार तथा 40 वर्षीय घसीटिया अनुरागी मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा...