बिजनौर, मई 11 -- अफजलगढ़। मकान की छत से गिरकर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौहल्ला मियांजी मौखा निवासी आरिस पुत्र अकरम मिस्त्री (21 साल) मकान की छत पर सो रहा था। रविवार को अहले सुबह सोकर उठने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया। गिरने की आहट के चलते आसपास के अनेक लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में गम्भीर रूप से घायल आरिस को परिजन निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। गम्भीरावस्था के चलते चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। यह भी पढ़ें- छत से गिरकर एक युवक हुआ घायल परिजनों ने उसको उपचार के लिए काशीपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया तथा परिजनों...