मुजफ्फर नगर, सितम्बर 9 -- गांव बिटावदा में मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में दबने से दम्पति गम्भीर रुप से घायल हो गए है। जिन्हें जिला अस्पताल रैफर किया गया है। गांव बिटावदा निवासी कल्लू व उसकी पत्नी सुनीता अपने मकान में मौजूद थे। उसी दौरान मकान की कच्ची छत भरभराकर गिर गई। जिसमें दोनों पति-पत्नी दब गए। दम्पति की चींख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर दम्पति को मलबे के नीचे से निकला। दोनों को एम्बुलेंस के द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों की गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...