भभुआ, अप्रैल 16 -- चार मास्टर ट्रेनर व चार कंप्यूटर ट्रेनर दो चरण में दे रहे हैं प्रशिक्षण बोले एडीएम, सुबह-शाम में मकान की गणना का काम ज्यादा करें (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। पीएचसी परिसर के कोविड सभागार भवन में गुरुवार को छह दिवसीय मकान की गणना करने का प्रशिक्षण शुरू हुआ। चार मास्टर ट्रेनर व चार कंप्यूटर ट्रेनर 210 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। जनगणना का कार्य दो शिफ्ट में 24 अप्रैल तक चलेगा। पहले शिफ्ट में मकान की गणना होगी। प्रशिक्षण चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ दृष्टि पाठक की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एडीएम अनिल कुमार ने इस प्रशिक्षण का जायजा लिया व उपस्थित लोगों से कहा कि मौसम को देखते हुए पहले चरण में मकान की गणना का कार्य सुबह-शाम में अधिक से अधिक करें। दूसरे चरण में जनगणना करने का निर्देश दिया जाएगा। बीडीओ बत...