औरैया, जनवरी 7 -- सहार, संवाददाता। सहार थाना क्षेत्र के नवादा धांधू गांव में बुधवार शाम अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। नवादा धांधू निवासी मकान मालिक सुघर सिंह पुत्र सोनेलाल ने बताया कि घर के एक कमरे की छत को तोड़ने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरी छत नीचे की ओर धंस गई। हादसे के समय परिवार के कई सदस्य छत पर मौजूद थे। सुघर सिंह किनारे खड़े होने के कारण बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी पत्नी, बच्चे और अन्य परिजन मलबे में दब गए। ग्रामीणों के अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.