बाराबंकी, मार्च 1 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नगदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली के बड़ेल क्षेत्र निवासी किरन पांडेय पत्नी स्व. राम चंदर पाण्डेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 14 फरवरी को अपने बच्चों के साथ अयोध्या गई थीं। 15 फरवरी को वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। बताया गया कि अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सोने की चार अंगूठियां, टॉप्स, चांदी के आभूषण, कैमरे का डीवीआर तथा लगभग 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।...