मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी, रिपोर्ट दर्ज
बागपत, अप्रैल 3 -- नगर की बड़ौली रोड पर एक मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर व नगदी समेत लाखों का सामान चोरी किया। पीड़ित ने मोहल्ले के ही एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर की बड़ौली रोड के रहने वाले विक्की ने बताया कि वह परिवार के साथ कालका माता के दर्शन करने दिल्ली गया था। वहां से वापस लौटा तो देखा की मकान का ताला टूटा हुआ है। मकान से सोने-चांदी के जेवर,नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। पीड़ित ने मोहल्ल के ही एक युवक मोनू पर चोरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.