गाज़ियाबाद, फरवरी 11 -- मोदीनगर, संवाददाता। नगर की हरमुखपुरी कॉलोनी में बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर दस हजार रुपये की नगदी और सोने के जेवरात चोरी करके ले गए। वारदात के समय महिला परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने मेरठ गई थी। नगर की हरमुखपुरी कॉलोनी निवासी कांता देवी परिवार सहित रहती है। महिला मंगलवार रात को अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ मेरठ गई हुई थी। बुधवार सुबह दस बजे जब महिला वापस आई तो मकान का मेन गेट का ताला टूटा पड़ा हुआ और सारा इधर उधर बिखरा हुआ था। महिला कांता शर्मा ने बताया कि बदमाश मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर आए और फिर तीन कमरों के ताले तोड़े और सेफ का लॉकर तोड़कर दस हजार रुपये की नगदी, सोने चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। फॅारेंसिक टीम ने घटनास्थल साक्ष्य एकत्र किए हैं। महिला ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.