बस्ती, अप्रैल 6 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने मकान का ताला तोड़ने व मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के परेवा निवासी शैलेन्द्र कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि विपक्षियों ने एक राय होकर बीते चार अप्रैल को उनके घर का ताला तोड़ दिया। इसके साथ ही उन्हें लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी, हॉकी-डंडे से मारापीटा। घर का सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोना देवी, चिंताराम, अधिवक्ता अमरनाथ, अधिवक्ता के जूनियर व 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...