प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रीतमनगर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात महज 20 मिनट के भीतर अंजाम दी गई। चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बाइक सवार दो संदिग्ध घर के बाहर घूमते और बाद में बैग लेकर घर से निकलते दिखाई दे रहे हैं। धूमनगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। प्रीतमनगर निवासी गौरांग सिंह के मुताबिक, 12 मार्च की शाम करीब छह बजे वह घर से ऑफिस के लिए निकले। इसके कुछ देर बाद उनकी मां मंदिर चली गईं, जबकि पिता शाम करीब साढ़े सात बजे घर में ताला बंद कर बाजार चले गए। रात करीब साढ़े आठ बजे जब उनकी मां मंदिर से लौटीं तो मुख्य गेट के चैनल का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर आलमारी से सोने की चेन, हार, अंगूठी, नथिया, मंगलसूत्र समेत लाखों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.