लखनऊ, मार्च 12 -- दुबग्गा के आम्रपाली चौकी अंतर्गत हरी मजार के पास कपड़े की फेरी लगाने वाले हरिओम के घर से चोरों ने ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी और जेवर पार कर ले गए। आम्रपाली निवासी हरिओम सोमवार को माल में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने परिवार सहित गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसी ने गेट का ताला टूटा होने की सूचना दी। घर पहुचने पर देखा तो मेन गेट सहित अलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोर बीस हजार नगदी व जेवर चुरा ले गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...