नोएडा, अप्रैल 27 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार । सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में बदमाश मकान का ताला तोड़कर नगदी और गहने चोरी कर ले गए। दिनदहाड़े बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहने वाली अनामिका ने शिकायत दी कि वह शनिवार को अपने बेटे को डॉक्टर के पास लेकर गई थीं। इसी बीच बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और गहने चोरी कर लिए। पीड़िता घर पहुंची तो चोरी के बारे में पता चला। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.