कन्नौज, जनवरी 29 -- तिर्वा। ठठिया थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खैरनगर गांव का है, जहां चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायती प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। खैरनगर गांव निवासी राम मोहन पुत्र हाकिम सिंह ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया। चोर घर के अंदर रखे 50 हजार रुपये नकद और करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरात में सोने की चेन, अंगूठी और मंगलसूत्र शामिल हैं। घटना के समय पीड़ित अपने गांव में बने दूसरे मकान में सो रहा था। सुबह जब वह मुख्य मकान पहुंचा तो ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने देर रात ठठिया थाना पहुंचकर थाना प्रभारी देवेश कुमार को लिखि...