गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र के संतोष नगर लच्छीपुर बरगदवा में अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित सुबेदार पुष्पाकर ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 मार्च को वह पत्नी के साथ देवरिया गए थे। 11 मार्च सुबह लौटने पर घर का ताला और आलमारी का लॉकर टूटा मिला। घर से नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे। गोरखनाथ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...