मैनपुरी, मार्च 17 -- ग्राम सिंगनी में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहां एक विधवा महिला द्वारा बनवाए जा रहे मकान का छज्जा निकालने का विरोध करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो और तहरीर के आधार पर जांच जारी है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम सिंगनी निवासी श्रीमती पत्नी स्व. अवधेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मार्च की रात करीब 8:15 बजे वह अपने मकान के छज्जे के लिए शटरिंग लगवा रही थीं। इसी दौरान गांव के ही दुलारे, देवेंद्र, विनोद, उमेश, वीरपाल, नीरज और राजेश्वर ने काम रुकवा दिया। विरोध करने पर उक्त सभी लोग गाली-गलौज करते हुए पीड़िता के घर में घुस आए और उसे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। बचाव क...