पीलीभीत, मार्च 10 -- कलीनगर, संवाददाता। बरखेड़ा के बाद अब खबर कलीनगर तहसील क्षेत्र से है। यहां निर्माणधीन मकान का छज्जा गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तहसील क्षेत्र के गांव महाराजपुर के रहने वाले 22 वर्षीय सूरज पुत्र विनोद राज मिस्त्री थे। सूरज अपने मकान का निर्माण कर रहे थे। मंगलवार को वह निर्माणाधीन मकान के छज्जे पर खड़े होकर दीवार उठा रहे थे। इस दौरान अचानक मकान का बीम छज्जे से सहित ढह गया। सूरज भी मलबे के साथ नीचे आ गिरे। छज्जे के नीचे दबने से सूरज की गर्दन कट गई। कुछ देर बाद उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस ...