हाथरस, जून 12 -- सादाबाद। गुरुवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने नगर व क्षेत्र में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। देर रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही, जिससे कई स्थानों पर नुकसान की घटनाएं सामने आईं। नगर की त्यागी कॉलोनी के सामने स्थित एक दो मंजिला मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। छज्जा गिरने के बाद आसपास के लोगों में मकान के अन्य हिस्से के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका को लेकर भय का माहौल बन गया। उधर, कूपा गली में एक विद्युत पोल में करंट उतर आने से एक गाय उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से पोल पर प्लास्टिक कवर चढ़ाया।

हिंदी ...