फिरोजाबाद, फरवरी 16 -- थाना उत्तर के कोटला रोड पर एक पुरानी बिल्डिंग का छज्जा गिरने से बाइक सवार बाबा नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बाइक से बाजार जा रहे थे। हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उन्हें उपचार को प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। थाना रामगढ़ के क्षेत्र ठार पूठा निवासी दलवीर सिंह 58 वर्ष अपनी पत्नी किरन देवी और नाती शौर्य के साथ बाइक पर सवार होकर शास्त्री मार्केट जा रहे थे। कोटला रोड पर मटका वाली बिल्डिंग के समीप एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। जिससे बाइक सवार तीनों बाइक से गिर पड़े। हादसे में दलवीर सिंह और उनका नाती शौर्य के ऊपर छज्जे की ईंटे गिर पड़ी। जिससे दोनों घायल हो गए। पत्नी बाल-बाल बच गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...