बदायूं, मार्च 12 -- उझानी। इलाके के गांव जुनईया में बांकेलाल की 16 वर्षीय पुत्री सरोज छत पर आलू के चिप्स बना रहे थी। उसी समय ननद के पास जा रही भाभी ज्ञानवती के छज्जे पर पहुंचते ही उसका कुछ हिस्सा अचानक ढह गया। जिससे ननद भाभी दोनों गिरकर घायल हो गई। जिनके गिरते ही घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल नंद भाभी को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...