नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- दिल्ली हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सोमवार को सिंगल बेंच के उस फैसले को पलट दिया जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए गए वादों को लागू करने का आदेश दिया गया था। सिंगल बेंच ने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली तब की दिल्ली सरकार को मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए वादों को पूरा करने के लिए एक पॉलिसी बनाने का आदेश दिया था। 'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, डिवीजन बेंच ने कहा है कि मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए गए वादों को लागू करने का आदेश कोर्ट नहीं दे सकती। जस्टिस सी हरि शंकर और ओम प्रकाश शुक्ला हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने अब इस फैसले में बदलाव किया है। कोर्ट ने कहा 'तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान को लागू करने के लिए कोई...