कौशाम्बी, फरवरी 3 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के कटैनी मजरा बसुहार गांव की केशपति देवी ने बताया कि उसकी कोई संतान नहीं है। इसकी वजह से तनाव में रहती है। पीड़िता की मानें तो दो साल पहले उसके पति कल्लू की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इस पर वह उनका इलाज कराने अपने भाई के पास मुंबई चली गई और वहीं पर मजदूरी भी करने लगी। 14 अक्तूबर 2025 को लौटकर आई तो देखा कि बेनीराम कटरा स्थित मकान तथा उसके पास पड़ी खाली जमीन पर कटैनी गांव के ही रामबाबू पटेल, बृजभान पटेल, रोहित व उसके पिता भयानी ने कब्जा कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उसे और उसके पति को पीट भी दिया। मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित महिला ने कोर्ट का सहारा लिया। सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.