मकान कब्जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
कौशाम्बी, मई 2 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर के चमनगंज मोहल्ला निवासी सगीर हुसैन ने बताया कि उसने सरायअकिल के जयंतीपुर में 27 नवंबर 2025 को एक जमीन खरीदी थी। इसमें बाउंड्री करा दिया था। आरोप है कि जयंतीपुर गांव के ही आशुतोष पांडेय, आदित्य नारायण, विकास पांडेय व डहिया अमिरसा निवासी श्याम कुमार उर्फ राजू ने बाउंड्री ढहा दी और जमीन में बोर करा दिया। इस मामले में 17 दिसंबर 2025 को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। कार्रवाई नहीं होने से उनका हौसला बढ़ गया। 23 दिसंबर 2025 को वे जमीन में कब्जा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर धमकी दी। पीड़ित ने घटना को लेकर कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.