बरेली, मई 9 -- फर्जी हिबानामा बनाकर मकान हड़पने की कोशिश के आरोप में इज्जतनगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। चारों आरोपी सगे भाई हैं। थाना इज्जतनगर के ग्राम कलारी निवासी अफसर अली का कहना है कि उनका मकान लंबे समय से परिवार के कब्जे में है और करीब 40-50 वर्षों से वह परिवार समेत बिना किसी विवाद के वहां रह रहे हैं। मगर एजाजनगर गौटिया की रहने वाली कल्लो और उसके बेटे युसुफ अली, नासिर अली, साकिर अली और सलीम समेत अन्य परिजन ने फर्जी हिबानामा तैयार करा लिया। इसमें मृतक नोटरी के नाम से भी फर्जी हस्ताक्षर कर दिए गए। इस शिकायत पर 20 मार्च को थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने युसुफ अली, नासिर अली, साकिर अली और सलीम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...