मकान और जमीन ने रोका रामदास खेड़ा अंडरपास का निर्माण कार्य
लखनऊ, मई 19 -- अमौसी और मानक नगर रेलवे स्टेशन के बीच रामदास खेड़ा में रेलवे लाइन के नीचे निर्माणाधीन अंडरपास का निर्माण कार्य ठप हो गया है। बताया जाता है कि अंडरपास के रास्ते में एक मकान और जमीन आड़े आ रही ही, जिसके कारण काम बंद चल रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने लखनऊ-कानपुर रेल खंड पर बेहतर रेल संचालन और क्षेत्रवासियों के सुरक्षित आवागमन के लिए रेलवे फाटक नंबर एलसी-5/सी पर अंडरपास का निर्माण कार्य पिछले साल होली के बाद शुरू किया गया। इसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से केबिल कटने के कारण कुछ महीने पहले चार दिन काम बंद था। फिर जब शुरू किया गया तो एक तरफ का काम पूरा कर लिया गया। दूसरी तरफ का काम एक महीने से बंद चल रहा है.
चार से पांच किमी घूम कर जा रहे लोग- कानपुर रोड से पंडितखेड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.