आगरा, मई 23 -- जिले में मकानों के सूचीकरण की गणना प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। यह कार्य आगामी जनगणना के तहत किया जा रहा है। जिसके लिए नियुक्त प्रगणकों ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी है। इस दौरान मकानों की संख्या, संरचना और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज किए जा रहे हैं। जिला गणना अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व दिग्विजय प्रताप सिंह इस कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिए हैं कि वे पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ आंकड़ों का संकलन करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। यह भी पढ़ें- मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य का शुभारंभ गणना कार्य के दौरान प्रगणक स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी कर रहे हैं, जिससे सही और सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके। प्रशासन का कहना है...