देवघर, जून 7 -- देवघर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्यक्रम के सफल संचालन एवं भारत सरकार द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर शनिवार को देवघर नगर निगम कार्यालय के सभागार में सहायक नगर आयुक्त सह मास्टर ट्रेनर रंजीत सिंह की अध्यक्षता में निगम क्षेत्र के सभी नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- अंतिम चरण में जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य बैठक का उद्देश्य जिसमें सहायक नगर आयुक्त सह मास्टर ट्रेनर ने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने प्रगणकों से नियमित संपर्क एवं समन्वय स्थापित करते हुए प्रथम चरण के कार्यों को सुसंगत, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संपादित कराएं। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ...